Type Here to Get Search Results !

शिक्षकों हेतु आई०सी०टी० पुरस्कार प्रतियोगिता 2024-25 के संबंध में। - ICT Award

Sir Ji Ki Pathshala 0

वर्तमान में शिक्षा एवं कक्षा - शिक्षण में गुणवत्ता संवर्धन तथा शैक्षिक प्रबंधन में आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान के विशिष्ट साधनों के रूप में सूचना एवं संचार तकनीकी (ICT) का प्रयोग सफलतापूर्वक किया जा रहा है। शिक्षक आई०सी०टी० के प्रयोग द्वारा विद्यार्थियों को सही एवं प्रमाणिक जानकारी प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराते है तथा बच्चों में समझ, अवलोकन, विश्लेषण, अंतर करना आदि कौशलों का विकास करते है। इसके साथ ही आई०सी०टी० का प्रयोग निम्नवत् कार्यों में भी किया जाता है-

1.  सूचनाओं के आदान-प्रदान

2.  ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन में ।

3.  विद्यालय प्रबन्धन में।

4.  छात्रों के पंजीकरण एवं उपस्थिति में ।

5.  हितधारकों के साथ संवाद में ।

शिक्षण एवं विद्यालयी व्यवस्था में आई०सी०टी० के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा शिक्षण में आई०सी०टी० एवं नवीन तकनीकी विधाओं के प्रयोग द्वारा बच्चों के नामांकन, उपस्थिति एवं अधिगम सम्प्रति को बढ़ाने हेतु प्रयासरत शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उoप्रo, लखनऊ द्वारा प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों हेतु विगत 7 वर्षों से आई०सी०टी० पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।


ICT TEACHERS AWARD COMPETITION

प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला विद्यालय निरीक्षकों तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक शिक्षकों द्वारा उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए अपने आई०सी०टी० प्रयोगों को साझा करने का अवसर प्राप्त हो, साथ ही शिक्षक शिक्षण में आई०सी०टी० का अधिक से अधिक प्रयोग करने हेतु प्रेरित हों ।


आई०सी०टी० प्रतियोगिता, 2024- 25 हेतु दिशा-निर्देश

प्राथमिक/उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिये आई०सी०टी० प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जायेगी-

1. प्रथम चरण की प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में किया जाएगा।

2. प्रतियोगिता में प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा ।

3. जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शिक्षकों से शिक्षण-अधिगम में आई०सी०टी० आधारित प्रयासों का प्रस्तुतीकरण कराया जायेगा। प्रस्तुतीकरण की अवधि अधिकतम 07 मिनट होगी। 

4. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रतिभागी शिक्षकों के स्वयं एवं शिक्षा के अन्य हितकारकों के व्यवसायिक विकास, शिक्षण अधिगम में सुधार और समुदाय एवं विद्यालयों में शिक्षा की सम्पूर्ण गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी हेतु किये गये प्रयासो की साक्ष्यों सहित प्रस्तुतीकरण के मूल्यांकन के आधार पर चयन किया जाय ।

5. जनपद स्तर पर 02 शिक्षकों (एक महिला एवं एक पुरूष) का चयन किया जायेगा।

6. जिला शिक्षा एवं प्राशिक्षण संस्थान द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर, 2024 तक प्रतियोगिता आयोजित करायी जाये तथा चयनित शिक्षक एवं शिक्षिका का विवरण राज्य स्तरीय आई०सी०टी० प्रतियोगिता हेतु दिनांक 30 नवम्बर, 2024 तक परिषद को उपलब्ध कराया जाय ।

7. प्रतिभागी शिक्षकों के प्रस्तुतीकरण के मूल्यांकन हेतु डायट स्तर पर तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की एक समिति बनायी जाय। समिति में जनपद में स्थित विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों, पॉलीटेक्निक संस्थानों के विशेषज्ञों को रखा जाय। जिनके द्वारा दिए गए बिन्दुओं के आधार पर मूल्यांकन करते हुए शिक्षकों का चयन किया जायेगा।


आईसीटी पुरस्कार प्रतियोगिता आदेश और निर्देश

 
Tags
ICT

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad