Type Here to Get Search Results !

यूपी के परिषदीय स्कूलों में होगी तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती, मिलेगा 14981 रुपये वेतन

Sir Ji Ki Pathshala 0
उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 14981 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

तकनीकी अनुदेशक भर्ती

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में आउटसोर्सिंग पर तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती की जाएगी। बच्चों में तकनीकी कौशल विकसित करने के लिए आउटसोर्सिंग के जरिए तकनीकी प्रशिक्षक रखे जाएंगे। इसके बदले में तकनीकी अनुदेशकों को 14981 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। अलग-अलग जिलों में अलग-अलग पद निर्धारित होंगे. भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जिला स्तर पर सेवा प्रदाता के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षक की सेवाएं लेने का आदेश जारी किया गया है। एक स्कूल में टेक्निकल इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति की जाएगी, जिसका अनुबंध 1 साल के लिए होगा और यह भर्ती आउटसोर्सिंग के जरिए की जाएगी।

परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के अलावा पीएमश्री और पायलट विद्यालयों में तकनीकी कौशल का ज्ञान देने के लिए तकनीकी प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी। तकनीकी प्रशिक्षक बच्चों को इंजीनियरिंग और कार्यशाला, कृषि, नर्सरी और बागवानी, ऊर्जा और पर्यावरण, घर और स्वास्थ्य के विभिन्न कौशल सिखाएंगे।

हर जिले में पदों की अलग-अलग संख्या तय की गई है। बिजनौर में 32, अमरोहा में 19, रामपुर में 16, संभल में 21 तकनीकी अनुदेशकों की तैनाती की जाएगी। इसी तरह राज्य के अन्य जिलों में भी अलग-अलग पद तय किये गये है। पदों का विवरण जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना में जारी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा आदि आधिकारिक विज्ञप्ति जारी होने के बाद देखी जा सकती है। यह भर्ती आउटसोर्सिंग के जरिए की गई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad