Type Here to Get Search Results !

शिक्षामित्रों से मुलाकात के बाद बोले मुख्यमंत्री, आचार संहिता खत्म होते ही सरकार जारी करेगी शासनादेश

Sir Ji Ki Pathshala 0

अभी कुछ दिनों पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा,धर्मेंद्र भारद्वाज एवं सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार ने शिक्षामित्रों की समस्याएं माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात करके बताई थीं। 

सीएम योगी ने कहा कि उनके निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई है। शिक्षामित्रों के मांग पत्र से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर संकलित किया गया। सीएम जल्द ही बेसिक शिक्षा मंत्री और विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान करेंगे।



मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष और महामंत्री से कहा कि शिक्षामित्र निश्चिंत होकर स्कूलों में जाकर मन लगाकर बच्चों को पढ़ाएं। सरकार शिक्षामित्रों के साथ है। किसी का अहित नहीं होगा। इसके बाद संगठन के महामंत्री सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से मुलाकात की। प्रमुख सचिव ने भरोसा दिलाया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद शिक्षामित्र का शासनादेश जारी किया जाएगा। 

इस मौके पर उप्र. प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश मंत्री अरविन्द वर्मा, जिला अध्यक्ष वाराणसी अजय सिंह, जिला अध्यक्ष फतेहपुर सुशील तिवारी, जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिनाम सिंह व जिला अध्यक्ष उन्नाव सुधाकर तिवारी मौजूद रहे।


إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.