Type Here to Get Search Results !

डीएलएड की 2,33,350 सीटों पर दाखिले के लिए होने वाली काउंसलिंग पर फिलहाल संकट के बादल

Sir Ji Ki Pathshala 0

प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए अनिवार्य डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड या इससे पहले बीटीसी) की 2,33,350 सीटों पर दाखिले के लिए होने वाली काउंसलिंग पर फिलहाल संकट के बादल मंडरा रहे हैं। राज्य। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।



इस बार 314377 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 279245 ने फीस जमा की और 278783 उम्मीदवारों ने आवेदन की सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। सरकारी आदेश के मुताबिक आवेदकों की योग्यता के आधार पर राज्य रैंक 16 अक्टूबर को जारी की जानी है और ऑनलाइन काउंसलिंग का पहला चरण 17 से 30 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। हालांकि 30 सितंबर को हाई कोर्ट ने 12वीं पास अभ्यर्थियों को भी दाखिले का मौका देने का आदेश दिया है। अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस आदेश के खिलाफ डबल बेंच में कोई अपील नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में स्टेट रैंक जारी करना या काउंसलिंग कराना हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना होगी। ऐसे में बुधवार को रैंक जारी होने की संभावना नहीं है।

Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.