Type Here to Get Search Results !

दिव्यांग बच्चों के शिक्षण हेतु पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण की गलत सूचना देने पर 60 जिलों के बीएसए को नोटिस

Sir Ji Ki Pathshala 0

बेसिक शिक्षा विभाग में एक नया मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदेश के दिव्यांग बच्चों को शिक्षण कार्य कराने के लिए प्रत्येक जनपद से शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक स्तर पर कराया जाना था लेकिन प्रदेश के 60 जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने करीब 210 नोडल शिक्षकों को बिना जानकारी दिए कागजों पर ही प्रशिक्षण करा दिया। शिक्षकों को प्रशिक्षण की जानकारी की भनक नहीं लगी।

Notice

कुछ दिनों बाद नोडल शिक्षकों के ब्लॉक स्तरीय ट्रेनिंग में प्रतिभाग करने और अन्य बातों की जानकारी के लिए लखनऊ शिक्षा भवन से समेकित शिक्षा के विद्या समीक्षा केंद्र से फोन किया गया। फोन आने के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया। नोडल शिक्षकों ने ब्लॉक पर प्रशिक्षण लेने से मना कर दिया। शिक्षकों ने कॉलर को बताया कि प्रशिक्षण की जानकारी ही नहीं है। अन्य सभी जनपदों में फोन करके प्रशिक्षण की जानकारी कराई गई। इस दौरान आगरा, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमेठी, औरैया, खीरी और बदायूं सहित 60 जिलों के 210 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लेने से इंकार कर दिया। मामले की जानकारी होने पर महानिदेशक शिक्षा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए 60 बेसिक शिक्षा अधिकारियों से जवाब तलब किया है। प्रशिक्षण के लिए भेजे गए बजट में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। शाहजहांपुर में 100 शिक्षकों का प्रशिक्षण कराया गया था।

इन जिलों में अधिक शिक्षकों ने प्रशिक्षण नहीं लिया

बिजनौर के 10, भदोही तथा कन्नौज के 9, जालौन में 8, मैनपुरी में 7, फतेहपुर और महाराजगंज में 6 शिक्षकों ने प्रशिक्षण नहीं लिया।

सबसे कम प्रशिक्षण वाले जिले

इटावा, हरदोई, रामपुर में एक-एक, हमीरपुर, बदायूं, बुलंदशहर में दो-दो, सुल्तानपुर व मुजफ्फरनगर में तीन-तीन और अमरोहा में चार शिक्षकों ने दिव्यांग बच्चों को शिक्षण कार्य कराने का प्रशिक्षण लिया।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad