Type Here to Get Search Results !

सहूलियत : गांवों में भी ऑनलाइन प्रक्रिया से बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Sir Ji Ki Pathshala

सहूलियत : गांवों में भी ऑनलाइन प्रक्रिया से बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

शहर की तर्ज पर गांवों में भी ऑनलाइन प्रक्रिया से जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। ग्राम पंचायत सचिव स्तर से ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। ऑफलाइन प्रक्रिया में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से ग्रामीणों को सचिव के पीछे नहीं भागना पड़ेगा। ब्लॉक कार्यालय का भी चक्कर नहीं लगाना होगा। 21 दिन के अंदर आवेदन करने पर सचिव जांच के बाद प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों को सचिवों और ब्लॉक कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। 22 दिन बाद आवेदन करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद ही प्रमाण पत्र जारी हो सकेगा। यदि एक वर्ष बीत जाने के बाद आवेदन किया जाता है तो एसडीएम की अनुमति के बाद प्रमाण पत्र जारी होगा।

Top Post Ad

Bottom Post Ad