Type Here to Get Search Results !

VidyaGyan : विद्याज्ञान कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 अक्टूबर तक।

Sir Ji Ki Pathshala

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2024 से बढ़ाकर 20 अक्टूबर 2024 कर दी गई हैइस फैसले से उन छात्रों को राहत मिली है जो समय की कमी के कारण अपने आवेदन पत्र जमा नहीं कर पाए थे। 

यह प्रवेश परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो 2024-25 में उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित परिषदीय, सहायता प्राप्त गैर सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 5 में पढ़ रहे हैं और जिनके परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है। है। आवेदन करने वाला उम्मीदवार ग्रामीण क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए। 

उम्मीदवार आवेदन पत्र अपने स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल, खंड शिक्षा अधिकारी या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2024 है, जिससे इच्छुक उम्मीदवारों को पर्याप्त समय मिलेगा। प्रवेश परीक्षा की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 01 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगीइच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट  पर जा सकते हैं। 

Vidyagyan



Top Post Ad

Bottom Post Ad