Type Here to Get Search Results !

DA HIKE: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही मिलेगी गुड न्यूज, इस बार इतना बढ़ सकता है डीए ! जाने क्या है डिटेल्स

Sir Ji Ki Pathshala

दिल्ली: इस बार धनतेरस और दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान केंद्र सरकार की ओर से अक्टूबर महीने में ही हो सकता है। इस घोषणा के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी जो इस दिवाली एक बड़े तोहफे की तरह ही होगी। महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी से करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

DA Hike

इस दिन होगी बढ़े हुए डीए की घोषणा

आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन से पूर्णतया इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं, डीए का बकाया देने से भी इनकार कर दिया है। सरकार ने डीए बढ़ोतरी की तारीख की आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 अक्टूबर तक बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा है।

इस बार इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

माना जा रहा है कि सरकार इस बार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में 3 या 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। इसके बाद यह बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों को वर्तमान में 50 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी, जो सभी के लिए अच्छी खबर है। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक हर साल डीए दो बार बढ़ाया जाता है। इसकी बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई और 1 जनवरी से प्रभावी होती हैं। इससे पहले मार्च महीने में DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी, जो बढ़कर 50 फीसदी हो गया।