Type Here to Get Search Results !

यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी की पारिश्रमिक दरों में वृद्धि का शासनादेश जारी, पुनरीक्षित दरें सत्र 2025-26 से प्रभावी होंगी

Sir Ji Ki Pathshala 0

UP BOARD : यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी की पारिश्रमिक दरों में वृद्धि का शासनादेश जारी, देखें शासनादेश 

लखनऊ, सरकार ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में परीक्षा केन्द्र एवं मूल्याकन समेत संकलन केन्द्रों पर कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों और शिक्षकों तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के पारिश्रमिक दरों में वृद्धि कर दी है। इस संबंध में 29 अक्तूबर को विशेष सचिव आलोक कुमार ने आदेश भी जारी कर दिया है। पुनरीक्षित दरें 2025-26 से लागू होंगी।

UP BOARD DUTY WAGE RATE

आदेश के तहत परीक्षा केंद्र संबंधी व्यय जो केंद्र व्यवस्थापकों के लिए है जो वर्तमान में प्रति पाली 80 रुपये या प्रतिदिन 160 रुपये निर्धारित है, उसे बढ़ाकर प्रति पाली 100 रुपये तथा प्रतिदिन 200 रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार से अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापकों के 53 रुपये प्रति पाली से बढ़ाकर 60 रुपये तथा प्रतिदिन 106 रुपये को बढ़ाकर 120 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। कक्ष निरीक्षक के पारिश्रमिक प्रतिदिन 96 रुपये को अब 100 रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा लिपिकों के प्रति पाली 33 रुपये 40 रुपये तथा बंडल वाहक के प्रति पाली 16 रुपये को 20 रुपये प्रति पाली कर दिया गया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रति पाली 26.50 रुपये को बढ़ाकर 30 रुपये प्रति पाली कर दिया गया है। संकलन केन्द्र मुख्य नियंत्रक को प्रतिदिन 67 रुपये की जगह अब 75 रुपये तथा उपनियंत्रक का प्रतिदिन 53 रुपये से बढ़ाकर 60 रूपये कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त सह उपनियंत्रक की पारिश्रमिक प्रतिदिन 48 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपये तथा कोठारी का पारिश्रमिक 44 रुपये प्रतिदिन की जगह 50 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के पारिश्रमिक 30 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 40 रुपये प्रतिदिन तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 14 रुपये प्रतिदिन की जगह 20 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे। इसी प्रकार से मूल्यांकन केन्द्र मुख्य नियंत्रक एवं उप नियंत्रक को प्राप्त होने वाले प्रति परीक्षक छह रुपये से बढ़ाकर आठ रुपये कर दिया गया है जबकि सह उप नियंत्राक प्रति परीक्षक पांच रुपये की जगह अब सात रुपये मिलेंगे। जलपान व्यय को 20 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 25 रुपये तथा कक्ष नियंत्रक के पारिश्रमिक को 60 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 75 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है।

👉 आदेश की PDF डाउनलोड करें 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad