Type Here to Get Search Results !

अभिभावकों से सहमति पत्र लेकर यू डायस पोर्टल पर लॉगिन से बच्चों की बनेगी APAAR ID, आधार से LINK होगी अपार आईडी

Sir Ji Ki Pathshala

अभिभावकों से सहमति पत्र लेकर यू डायस पोर्टल पर लॉगिन से बच्चों की बनेगी APAAR ID, आधार से LINK होगी अपार आईडी 

अपर सचिव, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार महोदय द्वारा की गई समीक्षा बैठक दिनांक 20 सितंबर 2024 का संदर्भ ग्रहण करें जिसके माध्यम से उनके द्वारा विस्तार पूर्वक APAAR ID क्रिएशन के संबंध में निर्देश दिए गए थे।

  1. आप सभी अवगत ही है कि यू डाइस पोर्टल पर राज्य के समस्त विद्यालयों के समस्त छात्र-छात्राओं का PEN नंबर जनरेट हुआ था, जिसे ही परिवर्तित करते हुए 12 अंकों की APAAR आईडी बनाई जानी है, जोकि आधार से कनेक्टेड रहेगी।
  2. APAAR आईडी बनाए जाने का कार्य विद्यालय स्तर से ही लॉगिन करते हुए किया जाएगा।
  3. परंतु उसके पूर्व अति महत्वपूर्ण कार्य यह है कि प्रत्येक विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं के माता-पिता/ अभिभावक से एक स्पेशल PTM आयोजित करते हुए उन्हें APAAR ID के बारे में संसूचित कर इसके लाभ बताते हुए उनके आधार एकत्र कर सहमति पत्र लेकर विद्यालय में संरक्षित रखना अनिवार्य है।
  4. इस हेतु महानिदेशक महोदया द्वारा निर्गत संलग्न आदेश के अनुसार कार्यवाही करते हुए बिंदु 7 में दी गई जानकारी गूगल सीट https://shorturl.at/z3ssP के माध्यम से उपलब्ध कराएं।

Sir Ji Ki Pathshala - APAAR ID
🆔 APAAR ID क्रिएशन के संबंध में PPT देखें, आईडी बनाए जाने का कार्य विद्यालय स्तर से लॉगिन करते हुए किया जाएगा।

Tags