Type Here to Get Search Results !

यूपी में 49500 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होंगी भर्तियां : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sir Ji Ki Pathshala 0

यूपी में 49500 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होंगी भर्तियां : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न बोर्डों और आयोगों के अध्यक्षों को 49,500 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही चिकित्सा एवं तकनीकी विभागों में स्थानीय स्तर पर बोर्ड गठित कर शीघ्र भर्तियां की जाएं। सभी भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण नियमों का हर हाल में पालन किया जाए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को विभिन्न पदों पर भर्ती को लेकर बैठक की और आवश्यक निर्देश दिये। पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजीपी राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री को हाल ही में संपन्न पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया और संचालन के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई है। यह एक मॉडल बनाया गया है. बाकी बोर्ड को भी इसे अपनाना चाहिए. अधियाचना तुरंत प्राप्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ई-अधियाचना पोर्टल की व्यवस्था की गयी है। सभी विभागों को अधियाचन प्राप्त हो जाना चाहिए। जिन विभागों में नियुक्तियां होनी हैं, वहां से आयोग को तत्काल अधियाचना भेजकर नियुक्तियां पूरी की जाएं।

निजी संस्थान को न बनाएं केंद्र : 

सीएम ने परिवहन, एजेंसी और परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया में सावधानी बरतने का निर्देश दिया। गोपनीयता हर कीमत पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। चयन बोर्ड और आयोग का अधिकृत एजेंसी के साथ एमओयू भी होना चाहिए। केवल सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाए। डीएम, जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में केंद्र का चयन किया जाए। परीक्षा के संबंध में सभी बोर्ड और आयोग के अध्यक्ष, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक करें। परीक्षा में एआई और सीसीटीवी की भी मदद ली जाए। अफवाहों को रोकने पर पूरा ध्यान दिया जाए. मुख्यमंत्री ने सभी बोर्डों और आयोगों से सभी भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से तेज करने के लिए प्रश्न बैंक तैयार करने को कहा। परीक्षाओं की शुचिता के लिए यह नितांत आवश्यक है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad