Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश में अगले दो वर्षों में यूपी पुलिस में एक लाख पदों पर और होगी भर्ती - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sir Ji Ki Pathshala

उत्तर प्रदेश में अगले दो वर्षों में यूपी पुलिस में एक लाख पदों पर और होगी भर्ती - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में यूपी पुलिस में एक लाख और युवाओं की भर्ती की जाएगी। इतना ही नहीं, आने वाले दो वर्षों में दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों में जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एवं सदस्यता कार्यशाला में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को राजनीति का ककहरा सिखाते हुए सिद्धांतों के अनुरूप मूल्यों और आदर्शों की स्थापना के लिए राजनीति चुनने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है. युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियों से जोड़ा जा रहा है। पिछले साढ़े सात साल में हमने साढ़े छह लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरियां दी हैं। शनिवार को ही हमने राज्य की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की, जिससे 60200 से अधिक युवाओं को पुलिस बल में सेवा करने का अवसर मिलेगा।

यूपी के बारे में बदली धारणा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री 11¹ने कहा कि हमने युवाओं को रोजगार देने का काम किया तो आज परिणाम सबके सामने हैं।