Type Here to Get Search Results !

डीएलएड की 2,33,350 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू

Sir Ji Ki Pathshala

डीएलएड की 2,33,350 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू

प्रयागराज। प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए अनिवार्य डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड या पूर्व में प्रचलित नाम बीटीसी) की 2,33,350 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आज बुधवार से शुरू होंगे। 

आवेदन नौ अक्तूबर तक लिए जाएंगे और दस अक्तूबर तक फीस जमा होगी। मेरिट के आधार पर स्टेट रैंक 16 अक्तूबर को जारी होगी। 17 से 30 अक्तूबर तक प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग और 13 नवंबर तक प्रवेश होंगे। 20 नवंबर से एक दिसंबर तक दूसरे चरण की काउंसिलिंग और दस दिसंबर तक प्रवेश होंगे। 12 दिसंबर से प्रशिक्षण शुरू होगा।

Tags