Type Here to Get Search Results !

भारत की जनगणना सितंबर महीने से होने के आसार, डेढ़ साल में आएगी रिपोर्ट

Sir Ji Ki Pathshala

भारत की जनगणना सितंबर महीने से होने के आसार, डेढ़ साल में आएगी रिपोर्ट

नई दिल्ली, केंद्र सरकार सितंबर में तीन साल की देरी से जनगणना का काम शुरू करा सकती है। जनगणना सम्बन्धी आंकड़े जुटाने में लगभग 18 महीने लगेंगे। देश में दस वर्ष में एक बार होने वाली जनगणना 2021 में पूरी होनी थी, लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण इसमें देरी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को जनगणना में देरी को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अर्थशास्त्रियों के साथ विपक्ष भी सरकार पर इसे लेकर लगातार हमला बोलता रहा है।