Type Here to Get Search Results !

प्रदेश के 50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार, स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

Sir Ji Ki Pathshala

प्रदेश के 50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार, स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन के सामने ध्वजारोहण करने के बाद युवाओं के लिए 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना' की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा प्रतिभाशाली और ऊर्जा से भरपूर हैं। 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना' के जरिए 10 लाख युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।  सरकार 10 लाख एमएसएमई इकाइयों के गठन के लिए युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इससे 50 लाख नौकरियां भी पैदा होंगी।

Exclusive News

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक हुए निवेश से 1 करोड़ 62 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला है. केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अपनाने से 62 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में भी मदद मिली है। हमने 7 वर्षों में 6.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। स्टार्ट अप फंड भी स्थापित किया गया है। युवाओं को 2 करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जा रहे हैं. एक संभाग, एक विश्वविद्यालय की संकल्पना साकार हुई है। अब हम प्रत्येक जिले में एक विश्वविद्यालय स्थापित करने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस मौके पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मेयर सुषमा खर्कवाल समेत कई मंत्री, विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।

.


Top Post Ad

Bottom Post Ad