Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

राज्य कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि खातों (जीपीएफ) का रखरखाव ऑनलाइन होगा

Sir Ji Ki Pathshala

राज्य कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि खातों (GPF) का रखरखाव ऑनलाइन करने की तैयारी


GPF

मानवीय गलतियां होंगी खत्म, कर्मचारियों का सटीक रिकॉर्ड बन सकेगा

लखनऊ। राज्य कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि खातों (जीपीएफ) का रखरखाव ऑनलाइन होगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने शासनादेश जारी कर दिया है। इससे कर्मचारियों का जीपीएफ रिकॉर्ड सटीक बनेगा और रिटायरमेंट के समय बेवजह का विलंब नहीं होगा। समूह 'घ' के अतिरिक्त राज्य कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों का रखरखाव महालेखाकार करते हैं। जीपीएफ खातों की पासबुक का रखरखाव संबंधित विभागाध्यक्ष करते हैं। जीपीएफ खातों को महालेखा कर कोषागारों से हर महीने प्राप्त होने वाले जीपीएफ शेड्यूल के आधार पर अपडेट किया जाता है। वित्त वर्ष के अंत में लेखा पर्ची जारी की जाती हैं, जो महालेखा कर की वेबसाइट पर भी होती हैं। ये प्रक्रिया मैनुअल है और इसमें मानवीय भूल का खतरा रहता है।

कार्यालयों में रखी पासबुक और महालेखाकार ऑफिस के खातों के आंकड़ों में अंतर बना रहता है। इससे रिटायरमेंट के समय बेवजह की देरी होती है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि महालेखाकार कार्यालय द्वारा रखे जाने वाले सामान्य भविष्यनिधि खातों के रखरखाव के चरणबद्ध रूप से ऑनलाइन कर दिया जाए। इसमें सेंट्रल ट्रेजरी सर्वर के डीडीओ पोर्टल से जीपीएफ खातों के लेनदेन का डाटा महालेखाकार को ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा।

सेवाकाल के दौरान सालाना लेखा-पर्ची और रिटायरमेंट के समय जीपीएफ खातों में उपलब्ध बची राशि के 90% मिलान पत्र और शेष 10% के अंतिम भुगतान संबंधी पत्र को महालेखाकार ऑनलाइन अपलोड करेंगे। ये आहरण एवं वितरण अधिकारी को ऑनलाइन ही मिल जाएगा। कोषवाणी पोर्टल से संबंधित कर्मचारी द्वारा अपने पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी के जरिये अपलोड किया जा सकेगा

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT