Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

गर्मी-सर्दी की छुट्टियों को अर्द्ध अवकाश व अर्जित अवकाश में बदलने की तैयारी पर मंथन शुरू

Sir Ji Ki Pathshala

गर्मी-सर्दी की छुट्टियों को अर्द्ध अवकाश व अर्जित अवकाश में बदलने की तैयारी पर मंथन शुरू

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की आनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था पर अंग्रिम आदेशों तक रोक लगाए जाने के बाद अब उन्हें अर्द अवकाश अर्जित अवकाश की सुविधा देने पर मंथन शुरू हो गया है। बुधवार को मुहरम के अवकाश के बावजूद स्कूल शिक्षा महानिदेशालय खोला गया।

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बुधवार को शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं 

• शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ महानिदेशक ने की बैठक
• लिखित आश्वासन मिलने पर ही स्थगित होगा प्रदर्शन 

राज्य ब्यूरो, जागरण • लखनऊ : परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की आनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाए जाने के बाद अब उन्हें अर्द्ध अवकाश व अर्जित अवकाश की सुविधा देने पर मंथन शुरू हो गया है। बुधवार को मुहर्रम के अवकाश के बावजूद स्कूल शिक्षा महानिदेशालय खोला गया। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक - कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अर्द्ध अवकाश व आकस्मिक अवकाश की सुविधा सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बीते मंगलवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ हुई बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी शामिल हुए थे। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी नहीं पहुंचे थे। ऐसे में मुख्य सचिव के निर्देश पर बुधवार को महानिदेशक ने इनके साथ बैठक की। बैठक में शिक्षक प्रतिनिधियों ने मांग की कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षक काफी दूर-दराज के क्षेत्रों से पढ़ाने आते हैं। कई स्कूल दुर्गम क्षेत्रों में भी हैं, ऐसे में अर्द्ध अवकाश व अर्जित अवकाश की सुविधा मिलनी चाहिए। गर्मियों की छुट्टियां 25 दिनों की होती हैं और सर्दियों की छुट्टियां 15 दिनों की होती है। बाकी 14 आकस्मिक अवकाश मिलते हैं। ऐसे में गर्मी व सर्दियों की 40 छुट्टियों में ही अर्द्ध अवकाश व आकस्मिक अवकाश को समायोजित कर दिया जाए। यानी शिक्षकों को गर्मी व सर्दियों की छुट्टियां न देकर उन्हें अर्द्ध व आकस्मिक अवकाश मिलेगा। उन्हें गर्मी व सर्दी की छुट्टियों में विद्यालय बुलाकर अन्य अकादमिक कार्य कराए जाएंगे।

फिलहाल महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के साथ बैठक में यह सहमति बनी है। वहीं शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाए जाने और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा ने आश्वासन दिया कि वह शासन को प्रस्ताव प्रेषित करेंगी। वहीं जो मांगें उनके स्तर से पूरी हो सकती हैं, वह उसे जल्द पूरा करेंगी। उम्मीद है कि जल्द कोई रास्ता निकल आएगा।

शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही वह 29 जुलाई को महानिदेशालय पर होने वाले प्रदर्शन को स्थगित करेंगे संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक मंडल में शामिल सुशील पांडेय, योगेश त्यागी, संतोष तिवारी व अनिल यादव और दिलीप चौहान ने कहा कि जैसे ही लिखित आश्वासन मिलेगा हम आंदोलन खत्म करेंगे।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT