Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

मानदेय पर रखे जाएंगे हटाए गए तदर्थ शिक्षक, वहीं सहायक अध्यापक को 25 हजार रुपये मानदेय

Sir Ji Ki Pathshala

मानदेय पर रखे जाएंगे हटाए गए तदर्थ शिक्षक, वहीं सहायक अध्यापक को 25 हजार रुपये मानदेय

सरकार ने तदर्थ शिक्षकों को एक निश्चित मानदेय पर रखने का फैसला लिया है। प्रवक्ताओं को 30 हजार और सहायक अध्यापकों को 25 हजार रुपये के नियत मानदेय पर रखे जाने की योजना बनाया गया है। इस संबंध में सरकार ने मंगलवार को शासनादेश भी जारी कर दिया है। इसके लिए दो स्तर पर कमेटी गठित की गई हैं। मंडल के अंदर नियुक्ति करने के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। राज्य स्तर अपर निदेशक माध्यमिक की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।

Sir Ji Ki Paathshala


लखनऊ, कोर्ट के आदेश पर पिछले साल अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों से हटाए गए 2214 तदर्थ शिक्षकों को उन्हीं स्कूलों में मानदेय पर रखा जाएगा। सरकार द्वारा बनाई गई मंडलीय कमेटी इन शिक्षकों को नई नियुक्ति देगी। इस संबंध में मंगलवार को शासनादेश भी जारी कर दिया गया। शासनादेश में कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में ही उन स्कूलों में जरूरत नहीं होने पर ही शिक्षकों को दूसरे जिले या मंडल में भी भेजा जा सकेगा।

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पिछले कई सालों से काम कर रहे तदर्थ शिक्षकों को नियमित कर दिया गया था। किंतु पिछले साल सरकार ने ऐसे 2214 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दीं, जिनकी नियुक्तियों पर विवाद था। इसको लेकर शिक्षक नाराज थे और आंदोलन कर रहे थे। शासनादेश में कहा गया है कि प्रबंध तंत्र की सिफारिश पर यह मंडलीय समिति ही शिक्षकों का चयन करेगी। कोशिश होगी कि शिक्षकों को उन्हीं विद्यालयों में तैनाती दी जाए जहां वे कार्यरत थे।वहां जरूरत न होने पर दूसरे स्कूल में या दूसरे जिले और मंडल में भेजा जाएगा।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT