Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

औचक निरीक्षण की सूचना लीक करने पर शिक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sir Ji Ki Pathshala

औचक निरीक्षण की सूचना लीक करने पर शिक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएम

रामपुर. परिषदीय स्कूलों में छापेमारी की सूचना लीक करने वाले अधिकारियों और शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा यदि कोई शिक्षक निरीक्षण करने वाले अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Inspection

यह बात डीएम जोगिंदर सिंह ने जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में दी। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत और सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए। परिषदीय विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिला एवं प्रखंड टास्क फोर्स के सदस्यों को जिले के शत-प्रतिशत विद्यालयों का निरीक्षण कर दिये गये लक्ष्य के अनुरूप रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने जिले के शत-प्रतिशत विद्यालयों में कार्य योजना तैयार कर मार्च 2025 तक वांछित लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया. नये नामांकन के लिए आवंटित लक्ष्य के अनुरूप 31 जुलाई तक जिले के विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें. डीएम ने कहा कि किसी भी विद्यालय में पर्यवेक्षक के साथ दुर्व्यवहार किया गया तो कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. यदि किसी भी स्तर पर औचक निरीक्षण की सूचना लीक हुई तो संबंधित के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। 

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चमरौआ, ​​स्वार एवं शाहबाद में क्रिटिकल गैप से डेस्क-बेंच, सोलर पैनल, हाई मास्क लाइट की व्यवस्था करने हेतु जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को निर्देशित किया गया। स्कूल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि मध्याह्न भोजन लेने वाले छात्रों की संख्या उपस्थिति पोर्टल पर 100% दर्ज की जाए और अनुपस्थित रहने वाले छात्रों का नाम भी हटा दिया जाए।

उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जलजमाव की स्थिति को समाप्त करने के लिए ईओ को सड़क के लेवल से मिट्टी भरवाने तथा परिसर में सोख्ता गड्ढा बनाने को कहा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मिलक में क्रिटिकल गैप की मरम्मत कार्य कराने के निर्देश भी अर्थ एवं संख्या अधिकारी को दिये गये। इस मौके पर सीडीओ नंद किशोर कलाल, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, बीएसए राघवेंद्र सिंह, प्राचार्य डायट समेत अन्य मौजूद रहे।


Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT