Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

स्नातक में दाखिले के लिए सीयूईटी के नतीजे जारी, दाखिले के लिए मेरिट सूची बनेगी।

Sir Ji Ki Pathshala

स्नातक में दाखिले के लिए सीयूईटी के नतीजे जारी, दाखिले के लिए मेरिट सूची बनेगी।

नई दिल्ली । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (CUET-UG) के परिणामों की रविवार को घोषणा कर दी। इससे स्नातक दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया। दाखिला प्रक्रिया में इस वर्ष देरी हो चुकी है।

NTA CUET-UG

एनटीए ने सात जुलाई को सीयूईटी-यूजी 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी थी, जिससे नतीजों की घोषणा का रास्ता साफ हो गया था। लगभग एक हजार अभ्यर्थियों की शिकायत सही पाये जाने पर दोबारा परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) (नीट-यूजी) और यूजीसी-नेट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विवाद के बीच नतीजों में देरी हुई।

मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश

NTA द्वारा उपलब्ध कराए गए स्कोर कार्ड के आधार पर CUET-UG में भाग लेने वाले 283 विश्वविद्यालयों द्वारा मेरिट सूची तैयार की जाएगी। वे इसके आधार पर अपने प्रवेश परामर्श सत्र आयोजित करेंगे।

Tags

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT