Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

प्रार्थना सभा की फोटो भेजने के साथ ही परिषदीय शिक्षक 11 रजिस्टर भी करेंगे डिजिटल

Sir Ji Ki Pathshala

प्रार्थना सभा की फोटो भेजने के साथ ही परिषदीय शिक्षक 11 रजिस्टर भी करेंगे डिजिटल

प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को आनलाइन हाजिरी को छोड़कर शेष 11 डिजिटल रजिस्टर पर पहले की तरह कार्य करना होगा। स्कूलों को आवंटित टैबलेट के माध्यम से सूचनाएं अनिवार्य रूप से प्रेषित करनी ही होगी। यही नहीं प्रार्थना सभा के फोटो भी प्रतिदिन विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ भेजनी होगी।


प्रधानाध्यापकों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो फिर उनकी जवाबदेही तय की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। इसके अलावा जो शिक्षक अपने उत्तरादायित्व को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें प्रधानाध्यापक नोटिस जारी करेंगे और कार्रवाई की संस्तुति भी करेंगे।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि शिक्षक उपस्थिति छोड़ बाकी अन्य कार्य पूर्ववत जारी रहेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अपने ब्लाक के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रतिदिन प्रार्थना सभा की फोटो भेजने का निर्देश देंगे। ऐसे विद्यालय जहां से प्रार्थना सभा की फोटो आनलाइन नहीं भेजी जा रही उनके प्रधानाध्यापकों की सूची बीएसए को भेजें और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करें।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT