Type Here to Get Search Results !

योगी मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई बड़े फैसले होंगे

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें विभिन्न विभागों के दो दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसमें औद्योगिक विकास, आईटी, नगर विकास, गृह, लोक निर्माण, कृषि, चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रमुख हैं। कई नीतियों के मसौदे में संशोधन होगा।


डिफेंस कारीडोर नीति को पास कराया जाएगा। औद्योगिक निवेश व रोजगार प्रोत्साहन नीतियों में बदलाव भी कराया जाएगा। कानपुर आईआईटी में मेडिकल रिसर्च इंस्टीटयूट की स्थापना के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 50 करोड़ रुपये का अंशदान देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। प्रदेश में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना में कुछ परिवर्तनों को मंजूरी मिलेगी।