Type Here to Get Search Results !

परिषदीय स्कूलों को प्रतिदिन भेजनी होगी प्रार्थना सभा की फोटो, शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

Sir Ji Ki Pathshala

परिषदीय स्कूलों को प्रतिदिन भेजनी होगी प्रार्थना सभा की फोटो, शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

परिषदीय स्कूलों के छात्रों की गर्मियों की छुट्टी पूरी होने के बाद शुक्रवार 28 जून 2024 को पुनः विद्यालय खुलेंगे। विद्यालय खुलने से 15 मिनट पूर्व प्रार्थना सभा होगी, जिसमें शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। शिक्षकों की उपस्थिति की पुष्टि के लिए उनका फोटो भी लिया जाएगा। प्रधानाचार्य की यह जवाबदेही होगी कि वह प्रार्थना सभा में उपस्थित सभी शिक्षकों और बच्चों फोटो लेंगे और उसे प्रतिदिन खंड शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे।

No Selfi No Camera

महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश पूर्व में ही जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान 15 जुलाई तक चलेगा।

शिक्षक संघ ने आदेश का किया विरोध

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शासन द्वारा प्रार्थना सभा का, शिक्षकों व बच्चों का फोटो मांगना समझ से परे है। पूरे प्रदेश में इस आदेश का विरोध किया जाएगा, कोई शिक्षक फोटो नहीं भेजेगा, यह उनकी निजता का सवाल है।

Top Post Ad

Bottom Post Ad