Type Here to Get Search Results !

'गुरूजी' का वेतन रोक, बीएसए ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, वेतन बहाल न हुआ तो संघ करेगा आंदोलन

Sir Ji Ki Pathshala 0

'गुरूजी' का वेतन रोक, बीएसए ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, वेतन बहाल न हुआ तो संघ करेगा आंदोलन

बस्ती, बीएसए ने गुरुजी लोगों का वेतन रोकने में विश्व रिकार्ड बनाया है। इसके लिए उनकी हर तरफ से आलोचना हो रही है और कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने यही रिकॉर्ड शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में बनाए होते तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलता. वैसे भी चार हजार लोगों का वेतन रोकने का इनाम तो उन्हें मिलना ही चाहिए।

'गुरूजी' का वेतन रोक, बीएसए ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, वेतन बहाल न हुआ तो संघ करेगा आंदोलन


10 से कम नामांकन वाले स्कूलों के शिक्षकों समेत करीब 4 हजार कर्मचारियों का वेतन रोकने का मामला गरमाता जा रहा है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बीएसए से दूरभाष पर वार्ता के बाद प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि यदि दो दिन के भीतर शिक्षकों समेत करीब चार हजार कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से जारी नहीं किया गया तो संघ विरोध के साथ ही आंदोलन के लिए विवश होगा।

शिक्षकों समेत चार हजार कर्मचारियों का वेतन रोके जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि इन स्थितियों के लिए सीधे तौर पर बीएसए जिम्मेदार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों समेत करीब 4 हजार कर्मचारियों का वेतन जल्द जारी नहीं किया गया तो संघ बड़ा और निर्णायक आंदोलन करने को मजबूर होगा।


إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad