Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की प्रार्थना सभा में उपस्थिति अनिवार्य, उपस्थिति का देना होगा प्रमाण

Sir Ji Ki Pathshala

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की प्रार्थना सभा में उपस्थिति अनिवार्य, उपस्थिति का देना होगा प्रमाण

प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक समेत विद्यालय के सभी शिक्षकों को प्रार्थना सभा में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। इसके अलावा छुट्टियों को छोड़कर हर दिन इसका सबूत भी देना अनिवार्य होगा।

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की प्रार्थना सभा में उपस्थिति अनिवार्य, उपस्थिति का देना होगा प्रमाण


इसके लिए परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को प्रार्थना स्थल समेत सभी शिक्षकों की फोटो लेनी होगी। प्रार्थना समाप्त होते ही उसे इसे तुरंत खंड शिक्षा अधिकारी को भेजना होगा और अपने टैबलेट में भी सुरक्षित रखना होगा।

वर्ष 2024-25 के लिए मंगलवार को जारी नये शैक्षणिक कैलेंडर में यह व्यवस्था की गयी है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने इस संबंध में कैलेंडर भी जारी कर दिए हैं। साथ ही सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों और डायट प्राचार्यों को भी निर्देश भेज दिए गए हैं। साथ ही इसका सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया गया है। नये कैलेंडर के अनुसार कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का सतत मूल्यांकन होगा। शैक्षणिक सत्र में दो सत्र परीक्षाएं होंगी। ये परीक्षाएं अगस्त और दिसंबर में होंगी। अक्टूबर में अर्धवार्षिक परीक्षाएं तथा मार्च में वार्षिक परीक्षाएं  आयोजित होंगी।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT