Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

छह साल की आयु पूरी होने पर ही पहली कक्षा में होगा बच्चों का नामांकन, नियमों का इस बार सख्ती से होगा पालन।

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ,उत्तर प्रदेश के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 में नामांकन तभी हो पाएगा जब बच्चे की आयु छह वर्ष पूर्ण होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बार इस नियम को सख्ती से लागू करने की बात कही है। सत्र 2024-25 में छह साल से कम आयु के बच्चों का नामांकन बालवाटिका में कराया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग ने कहा है कि 1 अप्रैल 2024 को 6 वर्ष की आयु पूरा करने वाले बच्चों का कक्षा 1 में नामांकन किया जाएगा। नामांकन के समय बच्चे का आधार नंबर न होने पर उनके अभिभावक का आधार नंबर दर्ज किया जाएगा। यदि माता-पिता का आधार नहीं बना है तो नामांकन के दो सप्ताह के अंदर इसे बनवाना होगा।

छह साल की आयु पूरी होने पर ही पहली कक्षा में होगा बच्चों का नामांकन, नियमों का इस बार सख्ती से होगा पालन।

  • बेसिक शिक्षा विभाग में नामांकन नियमों का इस बार सख्ती से होगा पालन।
  • 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का नामांकन बालवाटिका में कराया जाएगा।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का नामांकन बालवाटिका में कराया जाएगा।

नामांकन के समय बच्चे के माता पिता का राशन कार्ड नंबर और उसकी श्रेणी भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए सत्र में कक्षा 6 से 14 साल के हर बच्चे का स्कूल में नामांकन कराकर निशुल्क शिक्षा देने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने 1 से 30 अप्रैल तक नामांकित छात्रों की सूचना सभी बीएसए को हर सप्ताह निदेशालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बता दें कि 6 साल की आयु में ही कक्षा 1 में प्रवेश को लेकर पिछले साल शासनादेश जारी किया गया था। पिछले साल प्रवेश आयु में थोड़ी रियायत दी गई थी, किंतु इस बार इसे लेकर सख्ती की जा रही है।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT