Type Here to Get Search Results !

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आगामी दिनों में भी विद्यालयों का समय 11:30 तक ही रखने की शिक्षक संगठनों ने की मांग

Sir Ji Ki Pathshala

बेसिक शिक्षा निदेशक के आदेशानुसार प्रदेश में कक्षा 1 से आठ 8 तक के सभी परिषदीय स्कूल शनिवार यानी 27 अप्रैल को सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक खोले गए। एक दिन की यह राहत सभी परिषदीय स्कूलों और बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों को दी गई। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने जारी आदेश में कहा कि गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय कम कर दिया गया है। लेकिन सचिव के आदेश के अनुसार सोमवार से स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे। निदेशक द्वारा जारी अजीबो-गरीब आदेश में 27 अप्रैल के साथ-साथ 28 अप्रैल यानी रविवार को भी सुबह 11:30 बजे तक स्कूल खोलने के निर्देश को लेकर शिक्षकों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी है।

Heat Stroke Alert! School Timing Changed

कुछ शिक्षक संगठनों की ओर से बताया गया कि निदेशक ने इस संबंध में स्पष्टीकरण दिया है कि तिथि की निरंतरता के संबंध में आदेश में लिखा था। रविवार को तो छुट्टी रहेगी ही। मालूम हो कि पिछले साल मार्च में भी परिषदीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम 31 मार्च यानी रविवार को जारी करने के निर्देश दिए गए थे। शिक्षकों के विरोध के बाद तारीख बदलकर 29 मार्च और 30 मार्च कर दी गई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बरेली इकाई के महासचिव विनोद कुमार ने मांग की है कि गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय कम किया जाना चाहिए। भविष्य में भी स्कूल सुबह 11:30 बजे तक ही खोले जाएं। क्योंकि आने वाले समय में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है और कम होने वाला नहीं है, इसलिए विभाग एक दिन की राहत के बजाय इसे आगे भी जारी जारी रखें ताकि इस भीषण गर्मी के प्रकोप से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।


Top Post Ad

Bottom Post Ad