उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2023-24 में वार्षिक परीक्षा दिनांक 20.03.2024 से दिनांक 27.03.2024 तक आयोजित एवं मूल्यांकन के उपरान्त दिनांक 31.03.2024 को प्रगति पत्र वितरित किये जाने के निर्देश दिये गये है।
इस सम्बन्ध में आपको निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 31.03.2024 (रविवार) का अवकाश होने के कारण अपनी सुविधानुसार परीक्षा समाप्ति एवं मूल्यांकन के उपरान्त दिनांक 31.03.2024 के पूर्व किसी भी कार्यदिवस में प्रगति पत्र (रिपोर्ट कार्ड) वितरित करना सुनिश्चित करें।
कृपया उक्त के सम्बन्ध में अग्रतर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।


Social Plugin