Type Here to Get Search Results !

72825 रिक्त पदों पर बी0एड0 योग्यताधारी एवं टी0ई0टी0 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से ली गयी धनराशि वापस किये जाने के सम्बन्ध में।

Sir Ji Ki Pathshala
72825 रिक्त पदों पर बी0एड0 योग्यताधारी एवं टी0ई0टी0 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से ली गयी धनराशि वापस किये जाने के सम्बन्ध में।

प्रयागराज: वर्ष 2012 में परिषदीय स्कूलों में 72825 पदों पर बेसिक शिक्षक भर्ती के लिए दोबारा आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की फीस वापसी अभी तक 18 जिलों में नहीं हुई है। दोबारा आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की फीस वापस करने का आदेश हाईकोर्ट पहले ही दे चुका है, लेकिन 18 जिलों के अभ्यर्थी अभी भी फीस वापस मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने नाराजगी जताते हुए संबंधित जिलों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और बीएसए को पत्र लिखकर अभ्यर्थियों के संबंध में जानकारी मांगी है।

जिन जिलों में शुल्क वापस नहीं किया गया है उनमें शामिल हैं-बहराइच, बदांयू, चंदौली, चित्रकूट, गाज़ीपुर, हमीरपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, ललितपुर, मऊ, मथुरा, मिर्ज़ापुर, मोरादाबाद, रामपुर, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर। परिषद सचिव ने पत्र में कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय द्वारा फीस वापसी के लिए पत्र भेजने तथा लगातार दूरभाष पर वार्ता कर वांछित अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिये जाने के बावजूद सूचना उपलब्ध नहीं करायी गयी।

पूर्व में उपलब्ध करायी गयी सूची में अभ्यर्थियों की श्रेणी, आवेदन शुल्क का भुगतान न होना, आईएफएससी कोड का न होना, बैंक खाता संख्या का न होना आदि कारणों से दोबारा जांच के बाद वांछित जानकारी मांगी गयी थी, लेकिन मांगी गयी जानकारी नहीं दी गई। सचिव ने इस स्थिति को खेदजनक माना और कहा कि यदि आवश्यक सूचना एवं अभिलेख उपलब्ध न कराने के कारण न्यायालय के समक्ष कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित डायट प्राचार्य एवं बीएसए की होगी।

72825 रिक्त पदों पर बी0एड0 योग्यताधारी एवं टी0ई0टी0 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से ली गयी धनराशि वापस किये जाने के सम्बन्ध में।