Type Here to Get Search Results !

CUET: सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की लिस्ट में शामिल हुआ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, संशय हुआ खत्म

Sir Ji Ki Pathshala

CUET: सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की लिस्ट में शामिल हुआ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, संशय हुआ खत्म

प्रयागराज. सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के लिए आवेदन शुरू होने के 11 दिन बाद अन्य विश्वविद्यालयों के साथ सूची में इलाहाबाद विश्वविद्यालय का नाम भी आना शुरू हो गया है। इससे अब अभ्यर्थी आवेदन के दौरान इविवि का विकल्प भर सकेंगे। हालांकि, 27 फरवरी को सीयूईटी के आवेदन शुरू होने के अगले दिन 28 फरवरी को इविवि प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी थी कि 2024-25 शैक्षणिक सत्र में भी इविवि में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले सीयूईटी के माध्यम से ही होंगे।

CUET: सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की लिस्ट में शामिल हुआ इलाहाबाद विश्वविद्यालय

लेकिन विवि की सूची में इविवि का नाम न होने से अभ्यर्थी परेशान थे। सीयूईटी की वेबसाइट पर इविवि के 17 कोर्सेज की सूची भी अपडेट कर दी गई है। इविवि में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएफए, बीपीए जैसे परंपरागत कोर्स के साथ पांच वर्षीय परिवार एवं समुदाय विज्ञान, बीए-एलएलबी, जैसे पारंपरिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

यूनिवर्सिटी ने 28 फरवरी को तस्वीर साफ कर दी थी

◾आईवीवी विकल्प आवेदन शुरू होने के 11 दिन बाद उपलब्ध है

बीसीए, बीसीए-एमसीए, बीवीओसी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, बीवीओसी मीडिया प्रोडक्शन, बीए मीडिया स्टडीज, बीवीओसी फूड प्रोसेसिंग, बीबीए-एमबीए और आपदा प्रबंधन और पर्यावरण अध्ययन में प्रवेश मिलेगा। बीए में भूगोल लेने के लिए इंटरमीडिएट में भूगोल या इंटर साइंस स्ट्रीम होना अनिवार्य है। अकेले बीए में 100 सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन मिलेंगे। बीएससी गणित में सात विषय संयोजन और बीएससी बायो में पांच विषय संयोजन होंगे। गौरतलब है कि पिछले साल सीयूईटी के लिए आवेदन के मामले में इविवि, बीएचयू और डीयू के बाद तीसरे स्थान पर था।


Top Post Ad

Bottom Post Ad