Type Here to Get Search Results !

परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का जल्द ही होगा जिले के अंदर समायोजन, आवश्यक प्रक्रिया जारी

Sir Ji Ki Pathshala

परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का जल्द ही होगा जिले के अंदर समायोजन, आवश्यक प्रक्रिया जारी

लखनऊ, बेसिक शिक्षा परिषद प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों को जिले में ही समायोजित करने की तैयारी कर रहा है, ताकि सभी स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात को ठीक किया जा सके। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने आवश्यक प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। क्योंकि प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या अधिक है, जबकि कुछ स्थानों पर बहुत कम या एकल शिक्षकों वाले विद्यालय हैं।

परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का जल्द ही होगा जिले के अंदर समायोजन, आवश्यक प्रक्रिया जारी

एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होने से पहले विभाग शिक्षक-छात्र अनुपात को ध्यान में रखते हुए जिले के अंदर शिक्षकों का समायोजन करेगा। इसके तहत सभी बीएसए को 30 सितंबर 2023 को यू-डायस पर उपलब्ध छात्र संख्या के अनुसार विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने कहा है कि छात्रों के साथ शिक्षकों की नियुक्ति की पूरी जानकारी 25 मार्च तक पोर्टल पर अपडेट कर दी जाए। माना जा रहा है कि गर्मी की छुट्टियों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वहीं, गर्मी की छुट्टियों के दौरान एक जिले से दूसरे जिले में पारस्परिक स्थानांतरण भी संभव है क्योंकि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं।