Type Here to Get Search Results !

बीएसए का सभी शिक्षकों को निर्देश, समय से चालू कर लें टेबलेट अन्यथा होगी कार्यवाई

Sir Ji Ki Pathshala

बदायूं, जिले के परिषदीय विद्यालयों को टैबलेट तो उपलब्ध करा दिए गए हैं, लेकिन शिक्षकों ने अभी तक टैबलेट चालू नहीं किया है। जिसे लेकर बीएसए ने नाराजगी जताई है। बीएसए ने कहा कि जिन स्कूलों ने अभी तक टैबलेट शुरू नहीं किए हैं वे इसे शुरू कर दें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

बीएसए का सभी शिक्षकों को निर्देश, समय से चालू कर लें टेबलेट अन्यथा होगी कार्यवाई

जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 2155 है और इनमें कार्यरत शिक्षकों की संख्या करीब छह हजार है। सरकार ने सभी स्कूलों को डिजिटलाइजेशन के लिए 1731 टैबलेट उपलब्ध कराए हैं, लेकिन शिक्षकों द्वारा टैबलेट को लॉग इन नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा पूछा जा रहा है कि सिम कहां से खरीदें और कैसे रिचार्ज कराएं। इस संबंध में बीएसए स्वाति भारती ने कहा कि हेडमास्टर और प्रभारी हेडमास्टर कंपोजिट ग्रांट से टैबलेट के लिए सिम खरीदें, कंपोजिट ग्रांट से ही डाटा रिचार्ज कराएं। और किसी भी स्थिति में, टेबलेट में लॉग इन करें। यथाशीघ्र एमडीएम के दौरान बच्चों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कराएं। टेबलेट में लॉग इन करने में कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट भेज दी गई है। प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक कंपोजिट ग्रांट से टैबलेट के लिए सिम खरीदें और जरूरत पड़ने पर उसी अनुदान से रिचार्ज कराएं। जिन शिक्षकों ने अभी तक टेबलेट पर लॉग इन नहीं किया है वे जल्द ही लॉग इन कर लें।

Top Post Ad

Bottom Post Ad