Type Here to Get Search Results !

डिजिटल अटेंडेंस में सीतापुर सबसे अव्वल, प्रयागराज चौथे नंबर पर: महानिदेशक ने टैबलेट से शत प्रतिशत हाजिरी लगवाने के दिए निर्देश

Sir Ji Ki Pathshala

डिजिटल अटेंडेंस में सीतापुर सबसे अव्वल, प्रयागराज चौथे नंबर पर: महानिदेशक ने टैबलेट से शत प्रतिशत हाजिरी लगवाने के दिए निर्देश

डिजिटल अटेंडेंस में सीतापुर सबसे अव्वल, प्रयागराज चौथे नंबर पर: महानिदेशक ने टैबलेट से शत प्रतिशत हाजिरी लगवाने के दिए निर्देश

प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में बच्चों की टैबलेट से हाजिरी के विरोध के बीच डिजिटल अटेंडेंस में में सीतापुर के शिक्षक टॉप पर हैं, जबकि प्रयागराज के शिक्षकों को चौथा स्थान मिला है। तमाम कोशिशों के बावजूद 1,33,035 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा 1 से 8 तक के 1,67,84,645 विद्यार्थियों में से 12,76,248 छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थित नहीं हो पा रही हैं। इसका मतलब यह है कि दस प्रतिशत से भी कम बच्चों की उपस्थिति टेबलेट पर लग पा रही है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सात मार्च की ऑनलाइन रिपोर्ट भेजकर टैबलेट के माध्यम से शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीतापुर जिले को छोड़कर अन्य किसी भी जिले में 30 प्रतिशत बच्चे भी ऑनलाइन उपस्थित नहीं दर्ज करा रहे हैं। सीतापुर में 41 फीसदी बच्चों की उपस्थिति टैबलेट के जरिए दर्ज की गई। ऑनलाइन उपस्थिति में राजधानी लखनऊ के शिक्षक 46वें स्थान पर हैं, जबकि वाराणसी के शिक्षक 20वें, आगरा 49वें, मेरठ 51वें, कानपुर नगर 53वें, कानपुर देहात 55वें, गोरखपुर 68वें और गाजियाबाद 61वें स्थान पर हैं।

"प्रयागराज में टैबलेट के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने वाले शिक्षकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। जल्द से जल्द शत प्रतिशत उपस्थिति ऑनलाइन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।"

प्रवीण कुमार तिवारी,
बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज