Type Here to Get Search Results !

परिषदीय स्कूलों के कक्षा एक और दो के छात्र अब एनसीईआरटी की किताबें पढ़ेंगे

Sir Ji Ki Pathshala


परिषदीय स्कूलों के कक्षा एक और दो के छात्र अब एनसीईआरटी की किताबें पढ़ेंगे

लखनऊ. परिषदीय स्कूलों के कक्षा एक और दो के छात्र अब एनसीईआरटी की किताबें पढ़ेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किए गए बदलाव के बाद लिया है। सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों को ये किताबें अप्रैल में नये सत्र से मिलेंगी।

परिषदीय स्कूलों के कक्षा एक और दो के छात्र अब एनसीईआरटी की किताबें पढ़ेंगे

नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा में बदलाव का असर सिर्फ उच्च शिक्षण संस्थानों पर ही नहीं देखा जा रहा है, बल्कि प्राथमिक स्तर पर भी इसे क्रियान्वित किया जा रहा है। अभी तक यूपी बेसिक की कक्षा 6वीं से 8वीं और सेकेंडरी की कक्षा 9वीं से 12वीं की किताबें एनसीईआरटी पर आधारित थीं, लेकिन अब सरकारी स्कूलों के प्राथमिक स्तर पर भी किताबें एनसीईआरटी पर आधारित होंगी।

इसे लागू करने की योजना भी बना ली गई है. पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों को एनसीईआरटी आधारित मृदंग, सारंगी और आनंदमय गणित की किताबें मिलेंगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद की निदेशक सरिता तिवारी ने कहा कि बच्चों को एनसीईआरटी आधारित पुस्तकें पढ़ाने का उद्देश्य उन्हें दक्ष बनाना है। इसके लिए जरूरी है कि प्राथमिक स्तर पर भी एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएं। एनसीईआरटी आधारित नई किताबों में बच्चों के कौशल विकास से संबंधित पाठ होंगे। खेल-खेल में बच्चों को दी जाएगी बेहतर शिक्षा।