Type Here to Get Search Results !

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नों का जवाब Whatsapp पर भेजने वाला गिरफ्तार

Sir Ji Ki Pathshala

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नों का जवाब Whatsapp पर भेजने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र के जवाब परीक्षार्थी सत्य अमन कुमार को व्हाट्सऐप पर भेजने के आरोपित को भी पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम नीरज बताया गया है। सत्य अमन कुमार को परीक्षा के दौरान ही कृष्णानगर के मॉडर्न अकेडमी स्कूल से गिरफ्तार कर लिया गया था।नीरज ने खुलासा किया है कि हल प्रश्न पत्र उसे मथुरा के एक व्यक्ति ने उपलब्ध कराया था।

फिर उसने सत्य अमन से सौदा किया और परीक्षा के दौरान उसे व्हाट्सएप पर जवाब भेजे थे। नीरज की गिरफ्तारी होते ही अधिकारी उससे पूछताछ करने पहुंच गए। अब इस मामले का तार दूर तक दिखाई देने लगा है। फिलहाल सब कुछ जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा। अलीनगर सुनहरा स्थित सिटी मॉडर्न अकेडमी स्कूल में 18 फरवरी को दूसरी पाली की परीक्षा थी। उसी दौरान सत्य अमन को हल प्रश्न पत्र के साथ पकड़ा गया था। यूपी पुलिस का पेपर लीक को जाने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा 6 माह के भीतर दोबारा होगी।