Type Here to Get Search Results !

प्रदेश की योगी सरकार 2.0 आज पेश करेगी का अपना तीसरा बजट, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह 11 बजे बजट करेंगे पेश

Sir Ji Ki Pathshala 0

प्रदेश की योगी सरकार 2.0 आज पेश करेगी का अपना तीसरा बजट, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह 11 बजे बजट करेंगे पेश

यूपी सरकार वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का बजट सोमवार को विधानमंडल में पेश करेगी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे। योगी-2 सरकार का यह तीसरा बजट होगा।

यह बजट राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सरकार के प्रयासों को मजबूत आधार प्रदान करेगा। साथ ही मिशन-2024 के मद्देनजर बजट में कुछ खास योजनाओं को महत्व दिया जा सकता है। वित्त मंत्री ने रविवार को बजट दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर इसे अंतिम रूप दिया।

सबसे बड़े बजट होने की उम्मीद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह कैबिनेट बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली इस अहम बैठक में बजट का प्रारूप मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। बजट ड्राफ्ट की मंजूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना।

इसे विधानमंडल में पेश करेंगे, इस बजट का आकार करीब 7.70 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। सरकार वित्तीय अनुशासन का पालन करते हुए इस बजट के जरिए राज्य की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कई ठोस योजनाएं लाएगी और उनके लिए बजट की व्यवस्था करेगी।

इन पर प्रदेश की सरकार का रहेगा जोर

● नए औद्योगिक गलियारों का निर्माण

● रोड व एयर कनेक्टिविटी का विस्तार

● धार्मिक पर्यटन स्थलों का विकास

Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad