Type Here to Get Search Results !

राज्य स्तरीय बालक/बालिकाओं के खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2023-24 के आयोजन के सम्बन्ध में

Sir Ji Ki Pathshala

राज्य स्तरीय बालक/बालिकाओं के खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2023-24  के आयोजन के सम्बन्ध में

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 15 से 17 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित की जायेगी।

लखनऊ, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 फरवरी तक किया जाएगा। राजधानी के कानपुर रोड स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) में होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में करीब पांच हजार छात्र भाग लेंगे।

इसकी शुरुआत 15 फरवरी से होगी। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, योगा, रस्साकशी, एथलेटिक्स, दौड़, रस्सी कूद, भाला फेंक, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में संभागीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को ही शामिल किया जायेगा।

प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर (छह से 11 वर्ष) और पूर्व-माध्यमिक स्तर (11 से 14 वर्ष) के बच्चे शामिल होंगे।






 


Top Post Ad

Bottom Post Ad