Type Here to Get Search Results !

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, बोर्ड ने जांच करने की बात कही

Sir Ji Ki Pathshala

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, बोर्ड ने जांच करने की बात कही

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को शुक्रवार शाम 6 बजे तक email के माध्यम से साक्ष्यों के साथ अपना प्रत्यावेदन देने का मौका दिया था। बोर्ड का कहना है कि वह प्रत्यावेदन की जांच के बाद अभ्यर्थियों के हित में फैसला लेगा।

UP Police भर्ती परीक्षा के हजारों अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को लखनऊ के Eco Park में जोरदार प्रदर्शन किया और लिखित परीक्षा दोबारा कराने की मांग की। शाम तक अभ्यर्थी इको गार्डन में जमे रहे। झांसी में गुस्साए छात्रों ने समथर, पुंछ और अन्य इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने झांसी-कानपुर हाईवे जाम कर दिया। गोरखपुर, मेरठ और शामली में भी प्रदर्शन हुए. उधर, आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए हजारों अभ्यर्थियों ने प्रयागराज में प्रदर्शन किया।

भर्ती बोर्ड को साक्ष्य सौंपने का दावा, जांच के बाद होगी कार्रवाई

भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को शुक्रवार शाम 6 बजे तक ई-मेल के माध्यम से साक्ष्यों के साथ अपना अभ्यावेदन देने का मौका दिया था। अभ्यर्थियों का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को भर्ती बोर्ड के अधिकारियों से मिला और ज्ञापन सौंपा। उनका दावा है कि प्रश्नपत्र लीक होने के साक्ष्य भी उपलब्ध कराये गये हैं। अभ्यर्थियों के मुताबिक बोर्ड ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Top Post Ad

Bottom Post Ad