Type Here to Get Search Results !

यूपी में नही होगी शिक्षकों की भर्ती, सरकार ने वर्तमान में छात्र-शिक्षक अनुपात को बताया सही

Sir Ji Ki Pathshala 0

यूपी में नही होगी शिक्षकों की भर्ती, सरकार ने वर्तमान में छात्र-शिक्षक अनुपात को बताया  सही

यूपी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में प्रदेश के शिक्षकों से जुड़े आंकड़े पेश किये। जिसके मुताबिक, यूपी में हेडमास्टर और असिस्टेंट टीचर के 85,152 पद खाली हैं. यूपी सरकार ने कहा कि इसके बावजूद शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को मिलाकर छात्र-शिक्षक अनुपात पूरा है और पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं है। दरअसल, मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्य अनिल प्रधान और अभय सिंह के सवालों का जवाब देते हुए यूपी के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने यह बात कही।

Basic Education Minister
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षामित्र और अनुदेशक दोनों ही अध्यापन कार्य में सहयोग करते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में अंशकालिक अनुदेशक, शिक्षा मित्र और सहायक शिक्षकों को मिलाकर वर्तमान में शिक्षकों की कुल संख्या 6,28,915 है। नइर्धारित छात्र शिक्षक अनुपात पूरा है और पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं है। एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने यह भी कहा कि उनकी सरकार में 2017 से लेकर अभी तक 1,26,371 पदो पर भर्ती की जा चुकी है।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में स्वीकृत पद 4,17,886 के सापेक्ष प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के 85,152 पद रिक्त हैं। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में नामांकित छात्र संख्या 1,05,06,379 हैं और कार्यरत अध्यापकों की संख्या 3,32,734 है। इस प्रकार छात्र-शिक्षक अनुपात 31:1 (31 छात्र पर एक शिक्षक) है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने दावा किया कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्रों की संख्या 1,47,766 को सम्मिलित करते हुए छात्र-शिक्षक अनुपात 21:1 है जो मानक के अनुसार पूर्ण है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad