Type Here to Get Search Results !

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती: इंस्पेक्टर ने दर्ज कराई पेपर लीक की FIR, पर्ची निकालकर भरी OMR शीट

Sir Ji Ki Pathshala 0

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती: इंस्पेक्टर ने दर्ज कराई पेपर लीक की FIR, पर्ची निकालकर भरी OMR शीट

UP POLICE भर्ती के लिए 18 फरवरी को आयोजित परीक्षा के दौरान कृष्णानगर स्थित एक SCHOOL में अभ्यर्थी सत्या अमन कुमार के पास मिली प्रश्न उत्तर की पर्ची से पेपर लीक होने की आशंका है। FIR दर्ज कराने वाले इंस्पेक्टर ने अपनी COMPLAINT में यह भी लिखा है कि पेपर सुनियोजित तरीके से LEAK किया गया था। वहीं, अभ्यर्थियों को व्हाट्सएप पर सवालों के जवाब भेजने वाले आरोपी नीरज को भी पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। आरोपी नीरज को संबंधित जानकारी कहां से मिली यह अहम सवाल अभी भी अनसुलझा है।

  • रात करीब 12 बजे दोस्त ने WHATSAPP पर भेजा था प्रश्नों का उत्तर।
  • मोबाइल पर नीरज के नंबर से हस्तलिखित भेजा गया था उत्तर।
  • व्हाट्सएप पर भेजे गए सभी उत्तर प्रश्नपत्र से मेल खा रहे थे।
  • परीक्षा का यह पेपर योजनाबद्ध तरीके से लीक किया गया।

कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा स्थित सिटी मॉडर्न एकेडमी स्कूल में 18 फरवरी को सेकंड मीटिंग में पुलिस भर्ती परीक्षा हो रही थी। इंस्पेक्टर रामबाबू, सिंचाई विभाग के जेई व स्टेटिक मजिस्ट्रेट अंबरीश कुमार वर्मा, लोक निर्माण विभाग के जेई व स्टेटिक मजिस्ट्रेट सौरभ यादव व केंद्र व्यवस्थापक प्रियंका सोनी ड्यूटी पर थे। तभी शाम 4:55 बजे कक्ष संख्या 24 के निरीक्षक वंदना कनौजिया और विश्वनाथ सिंह ने सूचना दी कि अभ्यर्थी सत्या अमन कुमार पर्ची से नकल कर OMR SHEET भर रहा है। जब अभ्यर्थी की तलाशी ली गई तो उसके पास से विभिन्न प्रश्नों की पर्चियां बरामद हुईं। सख्ती से पूछताछ में सत्या अमन ने बताया कि रात करीब 12 बजे उसके दोस्त नीरज ने उसे व्हाट्सएप पर सवालों के जवाब भेजे थे। जिसके बाद उसने सारे उत्तर पर्ची में लिख दिए थे। वह इसी पर्ची से नकल कर रहा था।

इंस्पेक्टर रामबाबू के मुताबिक परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम में रखे अभ्यर्थी के मोबाइल फोन की जांच की गई तो उसके व्हाट्सएप पर दोपहर 12:56 बजे नीरज के नंबर से हस्तलिखित उत्तर भेजा गया था। इनका मिलान परीक्षा केंद्र पर बांटे गए प्रश्नपत्र से करने पर पता चला कि व्हाट्सएप पर भेजे गए सभी उत्तर प्रश्नपत्र से मेल खा रहे थे। दिन में भेजे गए उत्तर शाम की पाली के प्रश्नों के क्रमांक से भिन्न थे, लेकिन सभी प्रश्नों के उत्तर मेल खा रहे थे। एफआईआर में यह भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि 18 फरवरी की दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा का यह पेपर योजनाबद्ध तरीके से लीक किया गया है।

इंस्पेक्टर रामबाबू की शिकायत पर 19 फरवरी को कृष्णानगर थाने में परीक्षार्थी सत्या अमन कुमार और नीरज के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सत्य अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन अब तक नीरज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है  नीरज के पकड़े जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस मामले में एडीसीपी साउथ शशांक सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की करवाई की जा रही है। जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad