Type Here to Get Search Results !

आठवां वेतन आयोग गठित करने की कोई योजना नहीं, केंद्र सरकार ने राज्यसभा में किया स्पष्ट

Sir Ji Ki Pathshala

आठवां वेतन आयोग गठित करने की कोई योजना नहीं, केंद्र सरकार ने राज्यसभा में किया स्पष्ट

आठवां वेतन आयोग गठित करने की कोई योजना नहीं - केंद्र सरकार

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर जहां कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग को लागू किए जाने को लेकर चर्चा जोरों पर पर थी, कल मंगलवार को राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अतारांकित प्रश्न का उत्तर देते हुए इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। सरकार ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में यह बात कही