Type Here to Get Search Results !

जरा हट के 😍🤩: पंडित जी ने मंडप में जमाई महफिल, मंत्रों की जगह करने लगे यह

Sir Ji Ki Pathshala 0

जरा हट के 😍🤩: पंडित जी ने मंडप में जमाई महफिल, मंत्रों की जगह करने लगे यह

जरा हट के 😍🤩: पंडित जी ने मंडप में जमाई महफिल, मंत्रों की जगह करने लगे यह

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में आए दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक शादी के वीडियो देखने को मिलते हैं. इनमें से कुछ वीडियो दिल को छू लेने वाले हैं तो कुछ बेहद मजेदार। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यह वीडियो एक शादी का है, जिसमें मंडप में बैठे पंडित जी कुछ ऐसा करते नजर आ रहे हैं, जो आपने पहले शायद ही देखा होगा।

हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक पंडित जी शादी के मंडप में मंत्रों की जगह रोमांटिक फिल्मी गाने गाते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर मुस्कान भी देखी जा सकती है. हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये मजेदार वीडियो...

सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन और पंडित जी मंडप में बैठे हैं. आमतौर पर इस दौरान मंत्रों का उच्चारण सुनने को मिलता है, लेकिन इस वीडियो में पंडित जी का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। मंडप में पंडित जी मंत्रों की जगह रोमांटिक फिल्मी गाने गा रहे हैं, जिसका वहां मौजूद लोग खूब लुत्फ उठा रहे हैं. गाने सुनने के बाद दूल्हा-दुल्हन भी अपने चेहरे पर मुस्कान छिपाने में नाकाम रहते हैं। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad