Type Here to Get Search Results !

DA HIKE: रोडवेज कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 10 फीसदी बढ़ा, अब डीए हो जायेगा 38 फीसदी

Sir Ji Ki Pathshala

DA HIKE: रोडवेज कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 10 फीसदी बढ़ा, अब डीए हो जायेगा 38 फीसदी

DA

लखनऊ, रोडवेज कर्मचारियों के लिए 10 फीसदी महंगाई भत्ते की मंजूरी के बाद अब डीए 38 फीसदी हो जाएगा। गुरुवार को सरकार से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश भर के करीब 12 हजार नियमित रोडवेज कर्मचारियों ने खुशी जताई है। इस संबंध में इसे उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी यूनियन द्वारा पूर्व में सामूहिक समस्याओं को लेकर किए गए आंदोलन के दौरान बनी सहमति का परिणाम बताया गया। परिवहन निगम के पीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि दस प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत हो गया है।

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, महासचिव सत्य नारायण यादव और प्रदेश प्रभारी मो.नसीम ने बताया कि गुरुवार को रोडवेज कर्मियों को 10 फीसदी डीए की मंजूरी मिलने के बाद 38 फीसदी महंगाई भत्ते को एंपावर्ड कमेटी ने मंजूरी दे दी है। संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी रजनीश मिश्रा ने संघ के पदाधिकारियों की ओर से सीएम और डिप्टी सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कर्मचारियों को मूल वेतनमान के आधार पर 3,000 रुपये से 15,000 रुपये तक डीए का लाभ मिलेगा।



Top Post Ad

Bottom Post Ad