Type Here to Get Search Results !

50 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, स्क्रीनिंग के लिए जल्द कमेटी बनाने का निर्णय

Sir Ji Ki Pathshala

50 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, स्क्रीनिंग के लिए जल्द कमेटी बनाने का निर्णय

लखनऊ, ऊर्जा विभाग में कार्यरत 50 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी है। पावर कॉरपोरेशन ने सभी बिजली वितरण निगमों को कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।

Retirement

भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि 50 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों की उनके कार्यस्थल पर स्क्रीनिंग के लिए जल्द से जल्द एक कमेटी बनाई जाए।

इस समिति में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के स्वास्थ्य की स्थिति, उसकी कार्यदशा एवं कार्यकुशलता का मूल्यांकन किया जायेगा। फिर निगम प्रबंधन को पूरी जानकारी भेजेगा। सूत्रों का कहना है कि स्क्रीनिंग के आधार पर 50 से अधिक मुख्य व अधीक्षण अभियंता अनिवार्य सेवानिवृत्ति के दायरे में आ सकते हैं। स्क्रीनिंग का आदेश जारी होने के बाद इंजीनियरों व अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।

Top Post Ad

Bottom Post Ad