Type Here to Get Search Results !

BPSC TRE 3.0 : बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे फेज की ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर अब 26 फरवरी 2024 तक

Sir Ji Ki Pathshala

BPSC TRE 3.0 : बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे फेज की ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर अब 26 फरवरी 2024 तक

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख थी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके पास अब फॉर्म भरने का एक और मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।



संशोधित आवेदन की अंतिम तिथि: 26 फरवरी 2024 तक

आयोग ने शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी तक बढ़ा दी है। अब उम्मीदवारों के पास बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने के लिए 25 फरवरी तक का समय है। 25 फरवरी के बाद आवेदन करने वालों को विलंब शुल्क देना होगा।

विलंब शुल्क के साथ आप इस दिन तक आवेदन कर सकते हैं

जो अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि चूक गए हैं वे विलंब शुल्क के साथ 26 फरवरी तक तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Top Post Ad

Bottom Post Ad