Type Here to Get Search Results !

अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 23 फरवरी 2024 हो गई है, प्रवेश परीक्षा 13 मार्च 2024 को आयोजित होगी।

Sir Ji Ki Pathshala

अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 23 फरवरी 2024 हो गई है, प्रवेश परीक्षा 13 मार्च 2024 को आयोजित होगी। 

अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम सिठौली कलां, मोहनलालगंज, लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का आरम्भ होना है, जिसमें कक्षा-06 व कक्षा-09 में 140-140 बच्चों को प्रवेशित कराये जाने हेतु दिनांक 16.02.2024 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी थी। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि दिनांक 06.02.2024 थी। किंतु वर्तमान में प्रवेश परीक्षा हेतु सभी जनपदों में अपेक्षा से अत्यधिक कम संख्या में आवेदन पत्र प्राप्त हुये है, जिसके परिणामस्वरूप प्रवेश परीक्षा में प्रतिस्पर्धा का अभाव हो सकता है तथा पात्र श्रमिकों के बच्चे इस सुअवसर से वंचित हो सकते हैं। उक्त स्थिति के दृष्टिगत प्रवेश परीक्षा में अधिक से अधिक बच्चों को सम्मिलित कराये जाने के उद्देश्य से दिनांक 16.02.2024 को प्रस्तावित अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा - 2024 की तिथि में विस्तार किये जाने का निर्णय लिया गया है।

अतः दिनांक 16.02.2024 को आयोजित होने वाली अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा- 2024 में विस्तार करते हुये उक्त परीक्षा दिनांक 13.03.2024 दिन बुधवार को आयोजित की जायेगी । तद्नुसार आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि दिनांक 23.02.2024 कर दी गई है।