Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

व्हाट्सएप में आ रहा नया फीचर, ब्लूटूथ की तरह शेयर करें फ़ाइल

Sir Ji Ki Pathshala

व्हाट्सएप में आ रहा नया फीचर, ब्लूटूथ की तरह शेयर करें फ़ाइल 


आज के दौर में व्हाट्सएप की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। खुशी की बात यह है कि अब जल्द ही Whatsapp में एक फीचर और जुड़ने जा रहा है, जिसकी मदद से User बड़ी ही आसानी से 2 जीबी तक की फाइल ट्रांसफर कर सकेंगे। यह बिल्कुल ब्लूटूथ फाइल शेयरिंग जैसा ही काम करेगा। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में यूजर्स भारी फाइल्स को बेहद आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे। यह तरीका अब पहले से आसान हो जाएगा। व्हाट्सएप में आने वाले इस फीचर्स के बारे में Wabetainfo नामक वेबसाइट ने जानकारी साझा की है।

यूजर्स आसानी से शेयर कर पाएंगे फाइल्स

व्हाट्सएप के इस आने वाले फीचर की मदद से यूजर्स अपनी फाइल्स को आस-पास के लोगों के साथ बड़ी आसानी से तीव्र गति से शेयर Share कर सकेंगे। इसके लिए ऐप में एक नया विकल्प मिलेगा, जो असल में People Nearby का विकल्प होगा।

फिलहाल यह सुविधा अभी टेस्टिंग स्टेज में है

एक बार रोलआउट होने के बाद इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी फाइल्स को बेहद आसानी से शेयर कर पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को सिर्फ एक ही विकल्प का इस्तेमाल करना होगा, जिसके बाद वे आस-पास के डिवाइस के साथ डेटा शेयर कर पाएंगे। फिलहाल यह फीचर अभी टेस्टिंग स्टेज में है।

इसमें भेजने वाला Sender और प्राप्त करने वाला Reciever दोनों का होना जरूरी है।

व्हाट्सएप का यह फीचर तभी काम करेगा जब Sender और Reciever दोनों के मोबाइल एप्लीकेशन में यह फीचर इनेबल होगा। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आप स्मार्टफोन को हिला भी सकते हैं। व्हाट्सएप में फाइल शेयरिंग का विकल्प पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन इसमें Files शेयर करते समय Internet Data की खपत अधिक होती है। इस फीचर के आने के बाद एक बार में 2GB तक की फाइल शेयर की जा सकेगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि व्हाट्सएप इस फीचर को कब तक लॉन्च करता है।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT