Type Here to Get Search Results !

मुख्य सचिव ने 22 जनवरी से जुड़े आदेशों का सख्ती से पालन करने का दिया निर्देश, अवकाश और भवनों पर विद्युत साज-सज्जा संबंधी आदेशों का पालन किया जाए

Sir Ji Ki Pathshala

मुख्य सचिव ने 22 जनवरी से जुड़े आदेशों का सख्ती से पालन करने का दिया निर्देश, अवकाश और भवनों पर विद्युत साज-सज्जा संबंधी आदेशों का पालन किया जाए


लखनऊ, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। 22 जनवरी को अवकाश, 14 से 21 जनवरी तक सफाई अभियान और 22 से 26 जनवरी तक प्रकाश व्यवस्था के आदेश जारी किए गए हैं। इन सभी का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।  अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाए। इन मार्गों पर बाधा उत्पन्न करने वाली या अतिक्रमण करने वाली किसी भी चीज़ को हटाया जाना चाहिए।


मुख्य सचिव ने गुरुवार को डीएम और कमिश्नर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ये निर्देश दिये :-


  • ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए और प्रस्ताव तैयार करें: मुख्य सचिव ने कहा कि जल्द ही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होनी है। जीबीसी के लिए पहले से तय लक्ष्य से अधिक प्रस्ताव तैयार किये जाएं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी निवेश बढ़ाने का प्रयास करें।
  • भवनों पर अवकाश एवं विद्युत साज-सज्जा संबंधी आदेशों का पालन किया जाए
  • ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह के लिए और अधिक प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे


इसके लिए तैयार प्रस्तावों का सत्यापन शीघ्र पूरा किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि निराश्रित गोवंश संरक्षण विशेष अभियान को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है अब एक भी निराश्रित गाय सार्वजनिक स्थानों पर घूमती नहीं दिखनी चाहिए। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थी चयन की प्रक्रिया सीडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा 31 जनवरी तक पूरी कर ली जाए। सर्वेक्षक द्वारा फर्जी जीपीएस एप के प्रयोग की जानकारी दिये जाने पर उन्होंने फर्जी एप का प्रयोग करने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया।