Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 : बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती ऑनलाइन - DIOS

Sir Ji Ki Pathshala
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 : बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती ऑनलाइन - DIOS 



ज्ञानपुर : बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती ऑनलाइन की जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए गए शिक्षकों के विवरण की जांच की जा रही है।

बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर नकेल कसने के लिए बोर्ड केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण भी देगा। इसके लिए भी डीआईओएस से केंद्र व्यवस्थापकों की सूची मांगी गई है।


इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। प्री-बोर्ड परीक्षा समाप्त होने वाली है, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा दूसरे चरण में 2 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएगीजिन शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक को लगाई जाएगी। इनमें सबसे पहले सरकारी, फिर अशासकीय सहायता प्राप्त और अंत में वित्तविहीन कॉलेजों के शिक्षक शामिल होंगे।


अभी तक परीक्षा केंद्र पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक द्वारा कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाती थी। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने ऑनलाइन ड्यूटी निर्धारित करने की योजना बनाई है। ऑनलाइन ड्यूटी निर्धारित होने के बाद कक्ष निरीक्षकों को जारी किए जाने वाले पहचान पत्र पर बार कोड और क्रमांक अंकित किया जाएगा। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कक्ष निरीक्षकों के आईडी कार्ड जारी करेंगे।


डीआईओएस ने बताया कि सभी केंद्राध्यक्षों को शिक्षकों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। डाटा अपलोड करने के बाद उसका परीक्षण कर सचिव कार्यालय को ऑनलाइन भेजा जाएगा। परीक्षकों की ड्यूटी की प्रक्रिया बोर्ड द्वारा ऑनलाइन निर्धारित की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस बार केंद्र व्यवस्थापकों को क्षेत्रीय कार्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। आपको बता दें कि जिले में 96 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 56 हजार छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। 2200 से 2500 कक्ष निरीक्षक भी नियुक्त किये जायेंगे।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT