Type Here to Get Search Results !

शिक्षक भर्ती : 12460 शिक्षक भर्ती के बचे पदों पर काउंसलिंग पांच जनवरी को, देखें जारी अधिकृत विज्ञप्ति

Sir Ji Ki Pathshala

शिक्षक भर्ती : 12460 शिक्षक भर्ती के बचे पदों पर काउंसलिंग पांच जनवरी को, देखें जारी अधिकृत विज्ञप्ति 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12460 शिक्षक भर्ती के बचे पदों पर काउंसलिंग और अभिलेखों की जांच की प्रक्रिया जनपद स्तर पर पांच जनवरी दिन शुक्रवार को आयोजित की जायेगी।

इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, प्रताप सिंह बघेल की तरफ से तरफ से निर्देश जारी कर दिया गया है।  सचिव महोदय ने वेबसाइट basiceducation.up.gov.in पर काउंसलिंग की समय सारिणी बृहस्पतिवार से उपलब्ध कराने की बात कही है।